खूंटी में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए ब्लू एस्ट्रोटर्फ सजधज कर तैयार, 9 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

सुबह साढ़े आठ बजे प्रतियोगिता का होगा उद्घाटन

खूंटी: बिरसा कॉलेज परिसर स्थित नव निर्मित ब्लू एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए सज धज कर तैयार हो गया है। 26 मार्च तक चलने वाले हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को होगा। राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में नौ राज्यों के खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन करेंगे।

खूंटी जिला प्रशासन ने 8 दिनों तक चलने वाले खेलो इंडिया की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। यह खूंटी जिले के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। खूंटी जिले में दो ब्लू एस्ट्रोटर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए गए हैं।

हॉकी के लिए पूर्व से ही खूंटी जिला प्रसिद्ध रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूंटी की निक्की प्रधान सहित कई अंतरर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी पहचान बना चुके हैं। पूर्वी जोन के खिलाड़ियों के बीच चलने वाले प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को और निखरने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *