विश्व आदिवासी दिवस पर मोटर साईकिल जुलूस नहीं निकालने का निर्णय:डब्लू मुण्डा
रांची :कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांके रोड सरना समिति के सैकड़ों पदाघिकारियों के द्वारा कांके नगड़ी से सीएम आवास तक मोटर साईकिल जुलूस निकालने की तैयारी थी। लेकिन दिवंगत शिबु सोरेन के निधन के बाद पूरे झारखण्ड प्रदेश में मायूसी का महौल है। ऐसे में कांके रोड सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा मोटर साईकिल जूलुस निकालना कही से भी उचित नहीं होगा। इस दुःख की घड़ी में कांके रोड सरना समिति के सभी पदाधिकारीगण दिवंगत आदरणीय शिबू सोरेन परिवार के साथ है।



