शिबू सोरेन के निधन पर रांची के अधिकांश स्कूलों ने पांच अगस्त को बंद रखने की घोषणा की,सरकारी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

रांची : आदिवासियों के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राजधानी रांची के अधिकांश स्कूल प्रबंधन ने पांच अगस्त को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। बहुत सारे स्कूलों में आज जैस ही शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिली तो कक्षा स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा कई स्कूलों में श्रद्धांजलि दी गई।

राज्य सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

रांची सहित कई जिले के डीसी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

रांची समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी कामना किया। शिबू सोरेन जी की विरासत झारखंड के लिए सदा प्रेरणा देती रहेगी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *