रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति दिनेश सिंह के खिलाफ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जांच के दिए आदेश

रांची: रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति दिनेश सिंह के खिलाफ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एफिलिएटेड कॉलेज में अपनी मर्जी से प्रिंसिपल नियुक्त करने और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

राज्यपाल को दिनेश सिंह के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए एफिलिएटेड कॉलेज में अपने ही स्तर से प्रिंसिपल नियुक्त किया। इसके अलावा, उन पर वित्तीय नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने आवास में करोड़ों की लागत से फर्निशिंग का काम कराने का आरोप लगाया गया है।

छात्र संगठन और अन्य लोगों ने दिनेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दिनेश सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई अनियमितताएं की हैं और उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

राज्यपाल के आदेश पर दिनेश सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि दोषी पाए जाते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले भी दिनेश सिंह पर कई आरोप लग चुके हैं और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जा चुके हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *