डॉग बाबू के नाम से आवास पत्र बनाने वाले कर्मी होगें बर्खास्त
पटना। राजधानी पटना समेत पूरे जिले में आरटीपीएस में धांधली व लूटखसोट करने वाले अफसरों व कर्मियों की अब खैर नहीं! डॉग बाबू के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने वाले कार्यपालक सहायक को बर्खास्त किया जाएगा!जी हां!सोमवार को पटना डीएम ने सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने उक्त सहायक मिंटू कुमार निराला पर एफआईआर दर्ज कर,जेल भेजने का फरमान जारी किया। गौरतलब हो कि डीएम के निर्देश के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पटना पूर्वी के द्वारा मसौढ़ी प्रखंड जाकर इस मामले की विस्तृत जाँच की गई। जाँच के समय अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी,एनआईसी की टीम व आरटीपीएस के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वहीं
आरटीपीएस काउंटर पर उपयोग किए जा रहे कम्प्यूटर सिस्टम की तकनीकी जाँच करायी गई। एनआईसी के माध्यम से भी उक्त आवेदन अपलोडिंग के संबंध में जाँच की गई। जाँच के क्रम में सभी कर्मियों से भी पूछताछ की गई। दिलचस्प बात तो
यह है कि जाँच में यह ज्ञात हुआ कि अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक द्वारा उक्त आवेदन स्वयं कुत्ता का फोटो लगाकर अपलोड किया गया था। उक्त कार्य 15 जुलाई को किया गया था। यह कर्मी मसौढ़ी अंचल में कार्यपालक सहायक के तौर पर कार्यरत है। जो निवास प्रमाण-पत्र बनाने से संबंधित कार्य करते हैं। उक्त कर्मी मींटु कुमार निराला, पिता मिथिलेश प्रसाद यादव है ?जो घोषी जहानाबाद के रहने वाले हैं। जहां
आवेदन स्वीकृति के पश्चात निवास प्रमाण-पत्र का यह डॉक्युमेंट कार्यपालक सहायक मींटु कुमार निराला ने ही सबसे पहले एक्सेस किया।वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन्हें जेल भेज दिया गया है।वहीं इनके विरूद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसा करने के पीछे इनकी मंशा क्या थी? इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोग कौन हैं? इसकी भी महत्वपूर्ण जाँच की जा रही है।



