नाथनगर में युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईदासपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक नाबालिग के साथ उसी के बगल के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवती फूल तोड़ने घर के पास गई थी। इसी बीच आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया।

       युवती को उस व्यक्ति की मंशा समझते देर नहीं लगी। युवती की सूझबूझ काम आई। वह शोर मचाने में कामयाब रही। युवती के शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सूचना दी।

       घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार और नाथनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।नाथनगर एवं महिला थाना के संयुक्त कार्रवाई में दुष्कर्म के आरोपी को आधे घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

      इधर इस कुकृत्य के खिलाफ नाथनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें उल्लेख किया गया कि मेरी नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाला एक युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-47/25 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।

नाथनगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव रंजन सिंह एवं महिला थानाध्यक्ष लूसी कुमारी के द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में तथा राकेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में नाथनगर एवं महिला थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए को सूचना मिलने के महज आधे घंटे के अन्दर नामजद आरोपी अजीत शर्मा ( 24 वर्ष ) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किया गया एवं नाबालिग लड़की का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *