देवघर कावारिया बस हादसे पर श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त किया

रांची : देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र  अंतर्गत जमुनिया मोड़ के पास सुबह भीषण सड़क दुर्घटना ने पुरे झारखण्ड को झकझोर दिया है. इस हादसे में कावारिया से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई. जिससे अबतक छह कावरियों की मौत हो गई,जबकि 18 कावारिया घायल हो गए हैं.

इस दर्दनाक हादसे पर झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. उहोने कहा कि श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों के साथ हुआ हादसा अत्यंत दुखद है.ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे.जो घायल हैं ,वे जल्द स्वस्थ हों,यहीं मेरी प्रार्थना है. सरकार पीड़ितों के साथ हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है.मंत्री ने कहा कि प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. मंत्री ने श्रधान्जली के साथ राज्यवासियों से भी अपील की कि वे अफवाह से बचें और शांति बनाये रखें.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *