मणिपाल हॉस्पिटल्स अब भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स के नाम से जाना जाएगा

रांची : रांची के मणिपाल हॉस्पिटल्स का नाम अब भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से जाना जायेगा. यह बदलाव पिछले वर्ष मणिपाल हॉस्पिटल्स द्वारा मेडिका सीनर्जी के अधिग्रहण के बाद हुआ है, जो रांची में बेहतर, सुलभ और गुणवत्ता-निर्भर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रमोद आलाघारु ने यह बातें कही.
उन्होंने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं है, बल्कि झारखंड के लोगों के प्रति एक नई और मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भगवान महावीर मेडिका की विश्वसनीय विरासत को मणिपाल नेटवर्क में समाहित कर, हम गहरे स्थानीय विश्वास और भारत के अग्रणी हेल्थकेयर संस्थानों की चिकित्सीय विशेषज्ञता को एक साथ ला रहे हैं।
अब भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के नाम से जाना जाने वाला यह संस्थान 2014 में भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं जैन समाज के निरंतर सहयोग से स्थापित हुआ था। आज यह झारखंड में विश्वास और चिकित्सीय उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है, और शहर में सबसे अधिक क्रिटिकल केयर बेड्स उपलब्ध कराता है। पिछले 10 वर्षों में इस अस्पताल ने 15 लाख से अधिक मरीजों की ज़िंदगियों को छुआ है.
भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के निदेशक आबिद तौकीर ने कहा, “हम झारखंड क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली, मरीज-केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पैन-इंडिया इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम (HIS) के माध्यम से मरीज देश के किसी भी मणिपाल हॉस्पिटल यूनिट में अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित और सहज रूप से एक्सेस कर सकेंगे, जिससे नेटवर्क में निरंतरता के साथ बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *