मुरहू पंचयात समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़ेया की अध्यक्षता में हुई
ऐसे कार्डधारी जिनका राशन उठाव महीने से नहीं हो रहा उसे अबिलम्ब बन्द करें : अरुण साबू
खूंटी : मुरहू प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को प्रमुख प्रमुख एलिस ओडेया की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई.जबकि इसका संचालन उप प्रमुख उप प्रमुख अरुण साबू ने किया. बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णय और आने वाले विकास योजनाओं के बारे में उद्बोधन प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार ने किया.वहीँ अंचल अधिकारी शकर विद्यर्थी का पदोन्नति होने पर उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने उन्हें अंग वस्त्र से कर सम्मानित किया.
मौके पर उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि मुरहू प्रखंड कार्यालय में जो भी अधिकारी का पदस्थापन होता है उनका यहां से पदोन्नति होता है. यह बहुत खुशी की बात है कि मुरहु के कनीय अभियंता आकाश भी अपने पद से प्रोन्नत होकर अब मनरेगा में सहायक अभियंता बन गए. इनको पंचायत समिति बिन्दा सुसाणा कान्दिर ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में पूर्व में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई. जिसमें आज शिक्षा बिभाग के अधिकारी ने बताया 1518 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है. जिस कारण उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उप प्रमुख ने एकरारनामा को हटाने के 3 मांग अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी से की है।
प्रमुख ने मिडडे मील की जांच के लिए कमिटी बनाई है,जो समय पर जांच कर रिपोर्ट देगी. उपमुख ने आपूर्ति विभाग से कहा कि ऐसे कार्डधारी जिनका राशन उठाव महीने से नहीं हो रहा है उसे अबिलम्ब बन्द करें. साथ ही ऐसे कार्डधारी का कार्ड सस्पेंड करें और कार्रवाई सुनिचित करें।
नल, जल योजना की राशि का अभाव बताया गया. जिस कारण काम नहीं हो रहा है।
बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारी ने कार्य प्रगति की जानकारी देने से असमर्थता दिखाई. कहा कि जिले में भी बहुत कार्य हैं. इसलिए प्रखंड में समय नहीं दे पा रहा हूँ.वहीँ उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि हमारा प्रखंड कृषि प्रधान प्रखंड है. इस बारिश और कृषि के समय में आप किसानों के बीच में ना तो समय से ध्यान दे पाए और ना समय से आप खाद दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में आप धान प्राप्ति केंद्र जब आप लक्ष्य देंगे तो कैसे प्राप्त करेंगे. पंचायत समिति के सदस्यों ने उनके जवाब को एक सीरियस निकाल दिया. कहा ऐसे पदाधिकारी से कृषि का कार्य कर पाना संभव नहीं है।
आज की बैठक में सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि सभी पंचायत समिति सदस्य मुखिया सदस्य साथ में प्रखंड के सभी अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे.
इसके साथ ही कई विभाग अनुपस्थित पाए गए. उसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई और स्पष्टीकरण करने हेतु आदेश दिया. साथ ही अंचल अधिकारी ने आपदा की राशि और आपदा के अंतर्गत आने वाली योजनाओं की समीक्षा की. जिसमें बताया कि प्रखंड में अधिकतर आपदा की राशि दे दी गई है और कुछ राशि का आवंटन हेतु जिला भेजा जा चुका है.
बैठक में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया.



