उड़ीसा की घटना पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर किया हमला,कहा- बेटी जलाओ पार्टी बन गई है भाजपा

रांची :ओडिशा के बालासोर ज़िले में एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्यश्री की आत्महत्या के मामले में झारखंड झारखंड मोर्चा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकरवार्ता में कहा कि भाजपा अब बेटी जलाओ पार्टी बन गई है। जहां जहां भारतीय जनता पार्टी का शासन होता है वहाँ पर बेटियों को जलाया जाता है,बेटियों का अपमान होता है। उड़ीसा में भाजपा की सरकार है।
उन्होंने कहा कि उड़ीसा की घटना से एक बार फिर से हिंदुस्तान शर्मसार हुआ है।
जब से देश में बीजेपी की सरकार आई तो पहले नारा दिया गया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ। लेकिन दस वर्षों से भाजपा का जो स्वरूप आया है वह है बेटी जलाओ पार्टी बन गई है। यह सिर्फ बालसोर उड़ीसा का उद्धारण नहीं है, यह यूपी,बिहार, मध्य प्रदेश साहित पूरे देश का है।
उन्होंने कहा कि हम कल्पना नहीं कर सकते हैं कि जहां बच्चों को सही राह दिखाया जाता है वहां पर ऐसा हो सकता है। शिक्षा ले रही एक छात्रा के साथ वहाँ के शिक्षक असभ्य तरीके से बात करते हैं,उसका शोषण किया जाता है। जब बैचलर ऑफ एजुकेशन की करीब दस छात्राओं ने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की तो अध्यापक असभ्य तरीके से बात करने लगे। उसपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उस बेटी ने लाचार होकर आत्महत्या कर ली।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि देश के राष्ट्रपति उड़ीसा से आती हैं,देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उड़ीसा से आते हैं, लेकिन अबतक उस बेटी को इंसाफ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना, राजस्थान ,मध्यप्रदेश की घटना सहित कई ऐसी घटना भाजपा शासित प्रदेशों में हो रही है। जहां जहां भाजपा जाती है वहाँ पर बेटियाँ असुरक्षित हो जाती है। यह बेटी जलाओं पार्टी बन गई है। इस घटना से पूरा देश मर्माहत है। पीएम और देश के गृहमंत्री चुप हैं।
सौम्यश्री को इंसाफ कौन दिलाएगा, इसपर गृहमंत्री और उड़ीसा के सीएम को जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *