जिले के सभी अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार

रांची :उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर लगातार रांची जिले के सभी अंचल में हर मंगलवार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिला के विभिन्न अंचलों में संबंधित अंचल अधिकारी जनता की समस्याओं से अवगत हुए।

आम नागरिक सीधे अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं और अपनी शिकायतों का समाधान पा सकते हैं।

यह पहल हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में आयोजित की जाती है, और पहले ही दिन से ही इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है।

आम नागरिक अपने लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर अपने-अपने प्रखंड और अंचल कार्यालयों में पहुंचे। जिसमें मुख्य शिकायतें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले जैसे म्यूटेशन और अतिक्रमण, और अन्य शिकायत सुनी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी इन शिकायतों को सुना। उन्होंने कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। जिन मामलों को और जांच की आवश्यकता थी, उनके लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *