झारखंड मैथिली मंच कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची: झारखण्ड मैथिली मंच के हरमू स्थित दालान पर रविवार को मंच के कार्यकारिणी की बैठक बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव जयन्त कुमार झा के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से कई निर्णय लिए गए। जिसमें
आगामी 30 अगस्त को साहित्य अकादमी के सौजन्य से भाषाविद डाक्टर सुभद्र झा पर व्याख्यान मंच के भवन में दिन में दो सत्र पहला उद्घाटन सत्र और दुसरा विद्वान वक्ताओं का उक्त विषय पर व्याख्यान होगा ।इस कार्यक्रम हेतु ब्रज कुमार झा को संयोजक मनोनीत किया गया । सगर राति दीप जड़य के अगले कार्यक्रम का आतिथ्य झारखण्ड मैथिली मंच को मिला है । यह भी 30 अगस्त 25 को संध्या/रात्रि में आयोजित होगें।
इस कार्यक्रम हेतु राज कुमार मिश्र को संयोजक मनोनीत किया गया है । इस बृहत कार्यक्रम में संयोजक को बदरी नाथ झा, बाबू लाल झा, प्रेम चन्द्र झा, ब्रज किशोर झा, मकर चौधरी, प्रकाश चन्द्र झा, रंधीर झा सहयोग करेंगे । सावन मिलन समारोह मंच के बहिना प्रकोष्ठ के देख रेख में संपन्न होगा। इसके लिए ब्रज किशोर झा को बहिना प्रकोष्ठ के संग कार्यक्रम की तिथि एवं रूप रेखा तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया ।
4- 15 अगस्त को झंडोतोलन कार्यक्रम के दिन बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मिथिला पेंटिंग/ड्राइंग काव्य पाठ आदि आकर्षक प्रस्तुति हेतु प्रेम चन्द्र झा,श्री संतोष कुमार मिश्र, श्री रंधीर झा को कार्यक्रम की तैयारी का जिम्मा दिया गया । सावन मास में मंच के भवन में रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया जाएगा । जिसका तिथि निर्धारण श्री शतीष कुमार मिश्र एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र विमर्श कर अध्यक्ष/महासचिव को जानकारी देंगे । झारखण्ड सरकार में द्वितीय राजभाषा दर्जा प्राप्त मैथिली को राज्य में नियोजन नीति में शामिल नहीं करने के लिए आक्रोश ब्यक्त किया गया । इससे संबंधित मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस विषय पर 10 जुलाई बृहस्पतिवार को एक मात्र विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तदनुसार आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा ।
धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक संपन्न हुआ ।
तदुपरांत समस्त उपस्थित सदस्य प्रवीण कुमार झा का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोणति से प्रसन्न उनके आवास पर जाकर पाग दोपटा से सम्मानित कर बधाई दी एवं मंगल कामना की।बैठक में अध्यक्ष श्री बिनय कुमार झा, महासचिव श्री जयन्त कुमार झा,कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार मिश्र, बाबू लाल झा, प्रकाश चन्द्र झा, नर्मदेश्वर झा, प्रेम चन्द्र झा, ब्रज किशोर झा, रंधीर झा, आदित्य नाथ मिश्र, मकर चौधरी, ब्रज कुमार झा, शतीष कुमार मिश्र, प्रशांत कुमार मिश्र, नरेश झा, बदरी नाथ झा, राज कुमार मिश्र, दया शंकर चौधरी आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *