कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा ने खूंटी में विकास कार्यों को गति प्रदान किया : अरुण कुमार साबू

खूंटी: जिले के ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा का ट्रांसफर रांची हो गया है। उनके ट्रांसफर से जिले के कई लोग दुखी हैं,क्योंकि सुशील झा ने अपने कार्यकाल में जो विकास के कार्य किए वह अपने आप में अद्भुत है। वहीं मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में अद्वितीय कार्य संस्कृति, ईमानदारी और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की। उनकी कार्यशैली, तकनीकी दक्षता एवं गुणवत्ता के प्रति सजगता ने जिले में ग्रामीण अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को एक नई दिशा दी। चाहे वह पुल-पुलियों का निर्माण हो, सड़कें हों या पंचायत स्तरीय भवन – हर योजना में उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। जनहित में किए गए उनके कार्यों की सराहना न केवल विभागीय स्तर पर हुई, बल्कि आम जनता ने भी उन्हें एक जनसेवी अभियंता के रूप में स्वीकार किया।
अब उनका स्थानांतरण रांची हो गया है। यद्यपि यह खूंटी जिले के लिए एक क्षति है, फिर भी हमें गर्व है कि हमने उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त किया। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि जिस स्थान पर वे जाएँगे, वहाँ भी वे अपने कार्यों से समाज को लाभान्वित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *