सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने एसपी मनीष टोप्पो से की मुलाकात

खूंटी : जिले में मोहर्रम की तैयारी जोरों पर है। अलग अलग कमेटी इसकी तैयारी कर रही है। वहीं शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने मुलाकात कर मुहर्रम त्यौहार एवं यथा स्थिति से अवगत कराते हुए आगामी 8 तारीख को पहलम का जुलूस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही शहर में साफ सफाई बिजली एवं सड़क का मरम्मती एवं सड़क किनारे गड्डे को ठीक करने की मांग की। मौके पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सयूम अंसारी, सचिव नईम अंसारी, उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, समीम रयान, जमील रयान, खालीद अंसारी, जुनैद अंसारी, अरशद खान, सोहेल अंसारी, फैयाज शेख, शमीम अंसारी, आमिर साले, जाहिद पाशा, इसराइल हवारी, नौशाद आलम, मोहम्मद तसलीम इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *