सात निश्चय कार्यक्रम का खाका किसी और ने नहीं प्रशांत किशोर ने तैयार किया था :आरसीपी सिंह
भागलपुर। अंग की धरती भागलपुर में अपने एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय संगठन सम्मेलन को संबोधित करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जन सुराज के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम के निर्माण में प्रशांत किशोर की मुख्य भूमिका थी। जिस समय यह कार्यक्रम बन रहा था उस समय मैं जदयू में था और आप सभी जन सुराज भाईयों को जानकर प्रशंसा होगी की इस सात निश्चय कार्यक्रम का खाका किसी और ने नहीं बल्कि हमारे लोकप्रिय नेता जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ही तैयार किया था। जबकि जनता के सामने इसका फायदा और ढिडोरा डंबल इंजन की सरकार पीट रही है।
अब समय नजदीक आ चुका वो दिन दुर नहीं जब चुनाव के समय हर बूथ पर जन सुराज का ही कैसेट बजेगा।उन्होंने कार्यकताओं से अपील की है वो मजबूती से लोगों के पास घर घर जाकर अपनी पार्टी की विचार व पांच संकल्पों से लोगों को अवगत कराएं और कहे इस बार वोट आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और रोजगार के लिए करें।साथ ही उन्होनें कहा जन सुराज बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
इसके पूर्व भागलपुर में ढोल-नगाड़े के साथ आरसीपी का जमकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में शामिल भागलपुर, बांका जमुई व मुंगेर के अलावा और भी कई जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों के अलावा अनुमंडल व प्रखंड से आए कई वरिष्ठ पदाधाकिरयों व कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में अपनी सहभागिता दिखाई।
प्रमंडल स्तरीय संगठन सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र नारी शक्ति रहीं। जिसकी गुंज से पुरा सभा जन सुराजी हो गया।इस अवसर पर कई माता बहनों को अंग वस्त्र भेंट कर पार्टी में शामिल किया गया।
अपने संगठन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जन सुराज के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने कहा राजनीति सत्ता का संघर्ष है और यह संघर्ष भी आपके घर से शुरू होता है। पार्टी के लिए उसका सबसे मजबूत कड़ी उसके अपने कार्यकर्ता होते हैं।इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद जरूरी है। आगे उन्होंने कहा का आज जितना बड़ा संगठन जन सुराज का खड़ा हो गया उतना बड़ा संगठन बड़े-बड़े पार्टियों के पास भी नहीं हैl जो हमारे लिए गर्व की बात है।बस संगठन को सही तरीके से सींचने की जरूरत है।



