खूंटी मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका

खूंटी : राज्य में भाजपा द्वारा सुनियोजित ढंग से अशांति फैलाने और हूल दिवस के मौके पर उपद्रव फैलाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में खूंटी नीचे चौक में गुरुवार को भाजपा का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी की ।मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया के कहा कि भोगनाडीह गोड्डा जिला में हूल दिवस के मौके पर जो उपद्रव हुआ है जो भाजप की सोची समझी साजिश के तहत  सुनियोजित ढंग से झारखंड को अशांत करने का प्रयास किया गया है और झारखंड को मणिपुर के जैसे जलाने  का प्रयास भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। भोगना डीह में जो उपद्रव हुआ है और जो लोग गिरफ्तार हुए है उनका तार सीधे पर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ जुड़ा हुआ है और जिसका बहुत जल्द पर्दाफाश किया जाएगा, भाजपा चाहती है के झारखंड में जो जनप्रिय हेमंत सरकार है उनको साजिश कर के हटाने का सदैव असफल प्रयास करती रही है

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि भाजपा आदिवासी  को बरगलाना बंद करें और झारखंड में आदिवासियों को तोड़ना बंद करें भाजपा के साजिश को सभी झारखंडवासी जान चुके हैं उनके लोभावन बातों में कोई आने वाला नहीं है उसकी हर साजिश का हम सभी झारखंड वासी मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इस अवसर पर खूँटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, ज़िला सचिव सुशील पहान , उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुण्डा,उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य अमरनाथ मुंडा, केंद्रीय सदस्य वीरेन कंडोला, केंद्रीय सदस्य सुशांति कौनगाड़ी,विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति,विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो,राहुल केशरी,शंकर सिंह मुंडा, वीरेंद्र सिंह, विनोद उरांव, अमृत हेमरोम, प्रकाश नाग, मागु होरो, अरमान टोपनो, अनूप लकड़ा, तौकीर आलम, बसंत महतो,अभिमन्यु कुमार, राम होरो, समीम अंसारी,अमर राम, प्रीतम महतो,समीम अंसारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *