उपायुक्त की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति भुगतान हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन-सह-अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

खूंटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में छुटे हुए छात्रों को प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन-सह-अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा छात्रवृत्ति भुगतान की स्वीकृति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने छात्रों की सूची, बैंक खातों की स्थिति एवं संस्थागत सत्यापन जैसे बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को शिक्षा से जोड़ना है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *