गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन सिंह पर पासवा का हमला,कहा-सब्बीर अंसारी मामले में स्थिति स्पष्ट करे नहीं तो करेंगे एफआईआर

रांची: राजधानी रांची में कुकुरमुत्ते की तरह गली और मोहल्ले में कोचिंग संस्थानों की भरमार हो गई है। ये लोग गांव-देहात और अन्य जिले से आने वाले छात्र- छात्राओं को डॉक्टर,इंजीनियर बनाने का सपने दिखाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का काम करते हैं।

साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। यहां तक की कोचिंग संस्थान खोलने के लिए भी यहां पर कोई नियम और कानून नहीं है। सभी अपने हिसाब से चला रहे हैं। कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है,सभी मनमानी करते हैं। इसमें गरीब छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। गरीब छात्र छात्राओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाने का काम पासवा समय समय पर करती है। इसी कड़ी में शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दूबे ने गोल कोचिंग संस्थान के निदेशक विपिन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।
श्री दूबे ने कहा कि स्टूडेंट सब्बीर अंसारी के मामले पर विपिन सिंह 24घंटे में स्थिति स्पष्ट करना होगा नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट सब्बीर अंसारी रांची में एम्स कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी करता था और उसने सफलता हासिल की।लेकिन गोल कोचिंग संस्थान के मालिक विपिन सिंह अपना क्रेडिट ले रहे हैं। सब्बीर अंसारी को गोल का स्टुडेंट बता रहे हैं जो फर्जीवाड़ा है। स्टूडेंट सब्बीर अंसारी को अपने संस्थान का बताकर अन्य स्टूडेंट को दिग्भ्रमित करने का काम किया है।
कोचिंग संस्थान को चलाने के लिए एक नियमावली बनना चाहिए। उस नियमावली के तहत कोचिंग चलाना चाहिए।
दूसरा मामला फिटजी का है, पढ़ाई के नाम पर यहां के बच्चों का करोड़ों रुपए लेकर भाग गया। इसपर राज्य सरकार को कार्रवाई की मांग किया है।
वहीं इस मामले पर गोल कोचिंग संस्थान के अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट सब्बीर अंसारी गोल कोचिंग संस्थान में पढ़ाई किया था और उसका हम लोगों के पास पूरा सबूत है। पासवा के अध्यक्ष झूठा आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *