राजधानी पटना में एसटीएफ व अपराधी में मुठभेड़,दो जवान गंभीर रूप से जख्मी
पटना।राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर बुधवार को दिनदहाड़े पुलिस हिरासत से भाग रहे एक कुख्यात अपराधी व एसटीएफ के बीच हुई मुठभेड़ में जहां अपराधी के पैर में गोली लगी है! वहीं अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग में दो एसटीएफ के जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये।गौरतलब हो कि
मोहम्मद रजा नामक एक कुख्यात अपराधी जो दो हत्याकांड में नामजद अभियुक्त है!इसके साथ ही उसके ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।बुधवार को जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी!जहां मरीन ड्राइव पर रजा ने अपने जेब से पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दिया ।जवाबी कार्रवाई के तहत एसटीएफ ने भी फायरिंग की।जिससे उसके पैर में गोली लगी ।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं! जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिलचस्प बात तो यह है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी बिहार पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा चला रखा है ।अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से राजधानी में भी ऑपरेशन लंगड़ा जोर पकड़ने लगा है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने ऐलान कर रखा है कि यदि अपराधी पुलिस पर गोली चलाते हैं? तो गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। आज दिनदहाड़े हुई इस मुठभेड़ ने एसपी श्री शर्मा के ऐलान की सच्चाई सामने ला दिया है।बहरहाल पटना पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर छापेमारी कर रही है।



