रितु जायसवाल के नेतृत्व में महिला राजद तेजी से बढ़ रहा है: स्वाति मिश्रा

पटना । महिला राजद द्वारा आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में महिला राजद के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त बातें महिला राजद की प्रदेश प्रवक्ता स्वाति मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि महिला राजद द्वारा महिलाओं को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए तथा आगामी विधानसभा में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के द्वारा पिछले तीन वर्षों में संगठन के लिए बेहतर कार्य करने, संगठन से महिलाओं को जोड़ने तथा माई बहिन योजना के लिए जन जागरूकता अभियान चला आम महिलाओं में जागरूकता पैदा करने वाली महिला राजद की पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में मुझे मिश्रा भी प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
स्वाति ने कहा कि प्रशस्ति पत्र से प्रोत्साहन मिला है, जिससे अब और भी मजबूती से राष्ट्रीय जनता दल के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस सम्मान के लिए उन्होंने रितु जायसवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंन कहा कि रितु जायसवाल के नेतृत्व में महिला राजद बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिला पदाधिकारियों के लिए उक्त प्रशिक्षण मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार जिला से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी को उनके कार्यों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है, यह हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *