गांधी के अनुयायी निकल पड़े संवाद यात्रा पर, जन – गण की पीड़ा का करेंगे अवलोकन

भागलपुर। चार दिवसीय ‘जन संवाद यात्रा’ का शुभारंभ तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग में स्थापित गांधी-प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं प्रार्थना से शुरू हुई। संवाद यात्रा के पद यात्रियों को प्रसिद्ध गांधियन सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भाई ने झंडी दिखा कर शोभनपुर, अमरपुर के लिए प्रस्थान कराया। इस अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, वासुदेव भाई, सुनील अग्रवाल, डॉ सुधीर मंडल, सुजाता चौधरी, गांधी विचार विभाग के व्यख्याता उमेश प्रसाद नीरज, देशराज वर्मा रिसर्च स्कॉलर राजीव कुमार, जयंत जलद, सुबोध जी और नीरज जी भी उपस्थित थे ।
इस यात्रा को शुभकामना देंते हुए अमरनाथ भाई ने कहा कि आज समाज मे संवाद की प्रथा बिल्कुल खत्म होगा। जिस कारण समाज में व्यभिचार, अत्यचार और असहिष्णुता का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करने का मुख्य उद्देश्य आप सबों का होना चाहिए। यात्रा के उद्देश्य पर बोलते हुए डॉ मनोज ने कहा कि गांव में संवाद के साथ – साथ उनकी समस्या पर भी चर्चा होगी । गांव में खेती किसानी की क्या स्थिति है, इसपे भी।ग्रामीणों से चर्चा करेंगें।
जन संवाद यात्रा के यात्री 11 बजे दिन में शोभनपुर, अमरपुर पहुंचे। वहां सबसे पहले शोभनपुर गांव के अलग – अलग टोलों में जन सम्पर्क का कार्य शुरू किया। दलित बस्ती की योगी पासवान ओर रीना देवी का घर पूर्णतः जर्जर था। उनको अभी तक इंदिरा आवास योजना या कोई अन्य सुविधा नही मिला था। वहीं 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंशु कुमारी ने बताया उसे अभी तक साइकिल नही मिला है। मुस्लिम टोला में नसरीन परवीन, मो आगा खां, मो इलियास जैसे गरीबों को भी कोई सरकारी सुविधा नही मिली थी। शाम प्रहर संवाद यात्रा, बड़ी शोभनपुर, बेला और किशनपुर गांवों का दौरा करेगी। इस पदयात्रा में डॉ मनोज मीता, डॉ योगेंद्र, अलका जी, संजय, डॉ मनोज, गौतम जी, रागनी, सुभाष प्रसाद, अजय पांडे, सुधांशु भाई, बिभाष, प्रेमा, आनंदी महतो और शंकर मधुकर सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *