तनाव मुक्त जीवन का आधार है योग:लेडी गवर्नर
पटना।बिहार की लेडी गवर्नर व प्रथम महिला श्रीमती रेशमा आरिफ ने कहा कि योग भारतीय परंपरा की अमूल धरोहर है!इसे अपनाकर हम न केवल रोग मुक्त! बल्कि तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं !श्रीमती आरिफ रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग व भंवर पोखर मैटरनिटी एवं चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी ।उन्होंने दीप जलाकर विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ ने की।वहीं संचालन रोटेरियन डॉ. दीप्ति सहाय ने किया।इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में
डॉ. ए. ए. हई, डॉ. मंजू गीता मिश्र, डॉ. एन. पी. नारायण, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. कुमकुम, डॉ. रत्ना शरण, डॉ. मधु, डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. मोहसिना नाज ने भाग लिया। गौरतलब हो कि
रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग की ओर से
पी. पी. रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ,
रोटेरियन राज किशोर सिंह (अध्यक्ष),रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद,
रोटेरियन अजित कुमार सिन्हा,
रोटेरियन नितेश मिश्रा,
रोटेरियन शंभू नाथ सिंह,
रोटेरियन गोविंद,
रोटेरियन किरण कुमारी,
रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार,
रोटेरियन बलराम जी,
रोटेरियन अंजनी कुमार सिन्हा आदि ने सक्रिय सहभागिता दी।
योग सत्र का कुशल संचालन अनुभवी योग प्रशिक्षकों
संजय कुमार, सुभाष कुमार, श्रीमती कंचन माला एवं देवांशू के मार्गदर्शन में किया गया।



