बांका सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी,कहा-राजद लगातार यहां से तीन बार हार रही है
बांका: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं गठबंधन में कांग्रेस इस बार बांका सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि बांका सीट पर कांग्रेस ही खंडा लहरा सकती है। बांका से लगातार राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ रहा।है। बुधवार को पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी की बैठक सदाकत आश्रम में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चन्दन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें संभावित सीटों एवं प्रत्यादियों का व्योरा मंगा गया।इस सन्दर्भ में भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस की ओर से 161 बांका विधान सभा सीट पर सुरेश प्रसाद यादव पिता स्व.कमलेश्वरी प्रसाद यादव ग्राम बड़ी बिषहर् ,पोस्ट बाराहट जिला बांका ने बजबूत दावेदारी रखी। अपने उद्बोधन मे अपनी दावेदारी के अलोक मे कहा की इस सीट पर लगातार तीन बार से राजद उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ रहा।यदि यह सीट राजद से कॉंग्रेस के खाते मे दिया जाता है तो मै इस सीट को महागठबंधन की झोली मे डाल सकता हुँ।इस अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावेरु,प्रभारी सचिव सुशील पासी, ओबीसी प्रभारी अरुण यादव, ऑब्जरवर कुशवाहा राकेश मेहता सहित सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए बांका विधान सभा सीट को कॉंग्रेस को देने की मांग की ।जिसे सभी पदाधिकारियो ने गंभीरता से लिया और महागठबंधन के समनव्यय् समिति मे भी रखा जायेगा।इसके पूर्व मैने पार्टी मे अपना आवेदन प्रस्तुत कर दिया है।जिसे स्वीकार कर कुछ महत्वपूर्ण गाइड लाइन दिया गया है।जिसे अक्षर सह पालन के लिए प्रयासरत हुँ।मेरी दावेदारी मजबूत है।31 मई को आवेदन करने की अंतिम तिथि तक बांका विधान सभा से एक मात्र मै आवेदक हूं।



