झारखंड में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश,मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी
रांची: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दिया है। आज यानी मंगलवार से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर बज्रपात होने की भी संभावना है। कही कही पर तो तेज हवा के साथ बारिश होगी।
मंगलवार को रांची मौसम विभाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस बार मानसून पिछले साल से बेहतर है और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून का झारखंड में आज से आगमन हो गया है। अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गढ़वा,पलामू लातेहार,हजारीबाग और कोडरमा के कुछ हिस्से में कम बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण बांग्लादेश और उससे आसपास जो इलाक है वहां पर निम्न दवाब हुआ है। उसका मूवमेंट नॉर्थ ईस्ट होने की संभावना है। इसके कारण झारखंड में आने वाले दिनों में काफी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे यहां का तापमान में भारी गिरावट होने होगी। उन्होंने कहा कि 18,19को भारी बारिश होने की संभावना है। वैसे आज से ही झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दिया है और आज भी कुछ जगहों पर बारिश हुई है।
उन्होंने कहा कि कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी और कुछ जगहों पर बज्रपात होने की संभावना है। ऐसे समय में लोगों से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दिया है। साथ ही कहा कि आसमान में काले घुघराले बादल होने पर अपने आप को सुरक्षित जगहों पर रखे।

