कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने पर युवा राजद ने एमपी के मंत्री का पूतला फूंका
रांची :मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा भारत की बेटी भारतीय सेना में अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देते हुए आतंकवादियों का बहन बताया था। इसके विरोध में शुक्रवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर विजय शाह का पूतला दहन किया गया।
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री का बयान भारतीय सेना के साथ साथ पूरे देश का अपमान है। देश की माताएं, बहनों, बेटियों का अपमान है और मंत्री के बयान के बाद भी भाजपा द्वारा इस्तीफा नहीं मांगना तथा कोई एफआईआर नहीं होना इससे भाजपा का असली चाल चरित्र चेहरा तथा फर्जी देशप्रेम के साथ साथ फर्जी महिला सम्मान वाला मानसिकता उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि देश की बेटी का अपमान भारतीय सेना का अपमान करने वाली भाजपा को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
श्री यादव ने आगे कहा कि भाजपा पहले सेना और देश का अपमान करती है फिर अपनी नाकामी छिपाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर ढोंग करती है और तिरंगा यात्रा में उसके विधायक बालमुकुंद तिरंगे से नाक मुंह पोंछकर अपमान करके फिर से याद करा देते है कि वो जिस संघ तथा भाजपा विचारधारा से आते है उस विचारधारा में देश, सेना, तिरंगा का कोई मोल नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आजादी के बाद तिरंगा का सम्मान नहीं किया और संविधान को नहीं मानता है।उसी से जन्मीं भाजपा देश,सेना और तिरंगा का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
उन्होंने ने आगे कि असल में संघ और भाजपा को ना आजादी के पहले देश से प्रेम था और ना आजादी के बाद देशप्रेम है।ये लोग सिर्फ जाति धर्म के नाम उन्माद फैलाकर अपनी रोटी सेंकना जानते है फिर देशप्रेम का चोला ओढ़कर अपनी नाकामी और गुनाहों को छिपाते हैं।
आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, अनीता यादव, पूर्व डीआईजी संजय रंजन, क्षितिज मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह,रवि जायसवाल,अजय यादव, उज्ज्वल सिंह,रविन्द्र सिंह,शौकत अंसारी,अभिराज राय, विक्की यादव,संतोष राम,शाहील अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

