भाजपा कार्यालय में वक़्फ़ (संसोधन) अधिनियम 2025 जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मंगलवार को वक़्फ़ (संसोधन) अधिनियम 2025 जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अल्पसंख्यक समुदाय के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहे। वही हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास भी उपस्थित है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वक़्फ़ (संसोधन) अधिनियम 2025 से जुड़े विषयो पर फैल रहे भ्रम को दूर करना है और इसके फायदे को जनता तक पहुंचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *