वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर एस.एन श्याम को मिला अंबेडकर सम्मान
पटना। बिहार में समाज सेवा व पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विकास में बहुमूल्य व उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एस.एन.श्याम को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया है।शनिवार को राजधानी पटना में बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा द्वारा श्री श्याम को उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच ने दिया है। गौरतलब हो कि
संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर सम्मान से श्री श्याम को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र विधायक श्री सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।
विदित हो कि श्री श्याम 35 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।समाज सेवा हेतु राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक भी प्राप्त हुआ है। वर्तमान में पत्रकारों की निबंध संस्था बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष है। राष्ट्रीय स्तर की सशक्त व सक्रिय पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव हैं।उन्हें बधाई देने वालों
में बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सचिव अवधेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर सिंह व इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार शामिल हैं।

