भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मातृ शोक
गणादेश ब्यूरो
गोड्डा । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा की माता 80 वर्षीया शैलबाला देवी का निधन गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे दो पुत्र संतोष कुमार झा, राजेश कुमार झा, तीन पुत्री अनिता देवी, नमिता देवी व अनिमा देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, महामंत्री राजेश टेकरीवाल, मुरारी चौबे, सुभाष चंद्र यादव , बबलू सिंह, कृष्ण कन्हैना, सौरभ सुमन, राजेश भगत, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, अंजनी कुमार झा, भारत भारती स्कूल के निदेशक प्रलय कुमार सिंह, डान बास्को स्कूल के निदेशक अमित राय, कन्हवारा के पूर्व मुखिया परमानंद साह, पवन कुमार साह, पिक्की कुमार झा, पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत, निखिल कुमार झा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

