केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया
खूंटी: केंद्र की भाजपा सरकार की गलत कार्य शैलियों के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन जिल अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ शासन व्यवस्था को इस तरह की ओछी हरकत नहीं करनी चाहिए। वे सम्पूर्ण विपक्ष से घबराकर ऐसी हरकत कर रही। वे शायद विपक्ष के नेता राहुल गांधी से घबराकर ऐसी हरकत करने को मजबूर हैं।ये तानाशाह सरकार केवल और केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचा रही, भले देश गर्त में जाये इन्हें केवल अपने लोगों से मतलब है, देश की जनता से कोई मतलब नहीं है।ऐसी निकम्मी सरकार को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए।
मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुदीन खां, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, फिरोज आलम, अरुण सांगा, सोहेल अंसारी,जेम्स तोपनो, जुलीयूस कन्डुलना, पीटर मुन्डू, फुलचंद टुटी,राम तिड़ू,ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस, जुनैद खान, सुचित सांगा,ऐलेक्सियूस परधिया, सुषमा भेंगरा, शांता खाखा, हेलेन तिड़ू, ईन्दुआन्ना हस्सा, अनिता नाग, सुन्दमनी हंस, विक्रम नाग,घुमेश लोहरा, अदित्य गझूं,बिहारी राम, अशोक राम, अल्बर्ट तिग्गा,अचू मुण्डा,सान्धू पुर्ती, सुखराम मुण्डा, उर्मिला देवी,बुधुवा लोहरा,अमर लोहरा,आदि उपस्थित थे।

