झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़
लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को गारु प्रखंड में आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष तौकीर मियां की अध्यक्षता में यह सम्मेलन हुआ। वहीं मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम उपस्थित हुए।
सम्मेलन में हजारों की संख्या में आए झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि आज झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हर दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। झामुमो की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित हो कर आज दूसरे दलों के लोग भी झामुमो का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट हो कर कार्य करने की बात कही।परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव और जीरा देवी ने कहा कि सरयू मिलाकर कुल 39,000 की आबादी है। इनमें से कम से कम 30,000 लोगों को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक कर जेएमएम से जोड़ना आवश्यक है।उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय नीति, खतियान और रसीद से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।इस सम्मेलन में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, संयोजक सचिव समसुल होदा, रामदेव उरांव, मुखिया अजय टोप्पो व अरविन्द समेत अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर झारखंड की मूल समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

