मुरहू में धूमधाम से मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार होली, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
खूंटी: रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार को मुरहू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुरहु के उप प्रमुख अरुण साबू जिला परिषद सदस्य दयामनी मुंडू, मुखिया ज्योति ढोडरई, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी शंकर विद्यार्थी, खूंटी मुरहू के इंस्पेक्टर मुरहू थाना प्रभारी रामदेव यादव के साथ थाना के अन्य पदाधिकारी शांति समिति के सदस्य अर्जुन साहू नईमुद्दीन खान बबलू खान और हमारे ग्राम प्रधान के साथ शांति समिति और मुस्लिम समुदाय के अन्य कई लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें शांति पूर्ण तरीके से होली का पर्व को संपन्न करने का विचार सर्वसम्मति से हुआ इसके साथ ही मुरहू में होली 15 मार्च को खेली जाएगी। साथ ही होलिका दहन 13 मार्च को रात में 10:45 में होगी। ऐसा समिति में उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने बताया। साथ ही उप प्रमुख ने इस बात के लिए आस्वस्थ किया कि मुरहू प्रखंड में आज तक किसी भी घटना नहीं हुई है और कभी भी घटनाएं मुरहू प्रखंड में नहीं होती है। इसलिए उपप्रमुख ने कहा कि शासन के लोगों को भी होली अपने स्वतंत्रता के साथ मनाने की हम विश्वास दिलाते हैं और प्रखंड में भी होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। इसका हम एक अथक प्रयास और विश्वास दिलाते हैं।
नईमुद्दीन खान ने बताया कि हम नमाज का समय में ऐसा कोई परिवर्तन नहीं करेंगे क्योंकि मस्जिद जाने के लिए जो समय निर्धारित है हम इस समय पर जाएंगे। इस पर उन्होंने बताया कि मुरहु में कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है जिससे हम किसी समुदाय के लोगो को आहत हो। उन्होंने कहा कि ईसाई समाज का लेन्ट का महीना चल रहा है। ऐसे में समुदाय के लोग भी इस बात से अस्वस्थ रहे कि होली है और यहां किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घट सकती है। इसलिए यह भी एक हमारा प्रयास है कि इस बार भी हम होली पूरे जोर-जोर से मनाएंगे और हमारे मस्जिद में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही सुरेश प्रसाद ने होली के महत्व को समझाया और कहा कि होली में होलिका दहन का क्या महत्व है और रंगों की रंगोली का क्या महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से हम ग्रामीणों के साथ हमारी टीम होली मनाएगी। इस बात के लिए उन्होंने आस्वस्थ किया कि उनके समाज के द्वारा होली मिलान रविवार को होगा। शांति समिति सदस्य होते होने के नाते हम होली का पर्व बखूबी सकुशल निभाएंगे और निभाएंगे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने किया और सभी को होली की हार्दिक बधाई दी। साथी परिसर में रंग वीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज में इसी चीज की प्रधानता होनी चाहिए कि रंगों में जिस प्रकार से रंग अनूठा होता है वैसे ही समाज में हमारा प्यार हमारा सौहार्द अनूठा होना चाहिए।

