रांची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन मनाया गया
रांची: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन 1 मार्च 2025 को रांची में धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य समारोह विधायक सरयू रॉय के सरकारी आवास, डोरंडा, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश जदयू के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, और अन्य सम्मानित पदाधिकारी शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत में नीतीश कुमार के योगदान और उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की सराहना की गई। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और केक काटकर सुशासन दिवस के रूप में इस दिन को मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और उनके कार्यों को सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो का संदेश:
समारोह के दौरान झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि वह नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अत्यधिक अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, “आज का दिन हमारे संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, और हम सभी नए पदाधिकारियों का सादर स्वागत करते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े सदस्य अभियान की शुरुआत की घोषणा की, जो झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करेगा और जदयू झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा।
विधायक श्री सरयू रॉय का संदेश:
इस अवसर पर माननीय विधायक सरयू रॉय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “मैं नए पदाधिकारियों को दिल से शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में जदयू बहुत जल्द और तेज़ी से विकसित होगा।” उन्होंने पार्टी की शक्ति को बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों से लगातार मेहनत करने की अपील की।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी (वरिष्ठ नेता), पी.एन. सिंह (उपाध्यक्षश्री सौमेन दत्ता (महासचिव सह प्रवक्ता), आशीष शीतल मुंडा (महासचिव), मीर अशरार (प्रदेश कार्यकारी समिति), को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो जी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने के लिए था।
समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई और इस बात की पुष्टि की कि श्री नीतीश कुमार का नेतृत्व न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में धर्मेन्द्र तिवारी, पी.एन. सिंह,डॉ. अफताब जमील,सौमेन दत्ता,सागर कुमार ,संजय सिंह,आशीष शीतल मुंडा,श्रवण कुमार,भगवान सिंह,मीर अशरार,अखिलेश राय,अशोक शर्मा,धनंजय सिन्हा मौजूद रहे।

