स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 16 फरवरी को

रांची: अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी को हरमू स्थित दिगम्बर जैन सभागार में होगी है। बैठक में महा परिषद के 22 राज्यों से राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्य गण, राष्ट्रीय पदाधिकारी, महिला समन्वयक सहित झारखण्ड के 26 जिलों से राष्ट्रीय समन्वयक प्रतिनिधि सदस्य भाग लेंगे। इस बात की जानकारी शहीद गणपत राय की परपोती डॉक्टर वंदना राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। भारत को अंग्रेजी दासता से मुक्त कराने हेतु स्वतंत्रता संगाम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को जीवन्त बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की स्थापना दिनांक 14 नवम्बर 2021 को किया गया। बिना किसी राजनैतिक एवं धार्मिक भेदभाव के स्वतंत्रता आन्दोलन के सभी सेनानियों के परिवारों के बहुमुखी कल्याण एवं उत्थान और उनके सम्मान में वृद्धि के निमित्त इस महापरिषद का गठन हुआ।
इस संगठन के माध्यम से निम्नलिखित मागों की पूर्ति करने हेतू केन्द्र एवं राज्य सरकार से आग्रह करती रही है, महापरिषद को संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
महापरिषद को केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा फंडिग किया जाये। महापरिषद की नीतिगत निर्णयों का कार्यान्वयन किया जाये। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन परिचय पत्र जारी किया जाय स्वतंत्रता सेनानी के हित में केन्द्र सरकार एवं विभन्न न्यायलयों के द्वारा पारित निर्णयों का कार्यान्वयन किया जाय। उपरोक्त सहित अन्य मांगों की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रांची में प्रस्ताव पारित किया जायगा।
शनिवार को बिहार क्लब में आयोजित संवाददाता समेलन में महापरिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव प्रो० कुमार पटेल, राष्ट्रीय समन्वयक हरीराम गुप्ता, आयोजन समिति के संयोजक दिवाकातं झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश पंत, कोर कमिटी सदस्य अरविन्द ठाकुर, एस एन मिश्रा, श्रीमति वन्दना राय, श्री अजय सीतलानी, श्री बहम्रचारी जी एवं श्रीमति परिनिता झा, पप्पु पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *