झारखण्ड राज्य के इन जिलों में अभी से सताने लगी भीषण गर्मी
झारखण्ड: झारखण्ड के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है तो वहीं सुबह और शाम को छोड़कर लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास भी हो रहा है।
वहीं बदलते मौसम के बीच लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियां हो रही हैं, मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों तक झारखण्ड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है, हालांकि इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि या गिरावट हो सकती है। फिलहाल झारखण्ड के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है, पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री दर्ज किया गया, ऐसे में लोगों को फरवरी माह में ही अप्रैल मई वाली गर्मी सताने लगी है।

