पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों ने किया ग्रामीण दर्शन

रांची: अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन एकात्मता यात्रा 2025 के निमित्त रांची पधारे प्रतिनिधियों ने आज ग्रामीण दर्शन में लतरातु गांव का भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने झारखंड राज्य की जनजातीय समाज की विशाल एवं अद्भुत विरासत समेट भारत की संस्कृति को संजोए कर रखा है। जनजातीय समाज को जब हम देखते हैं तो पाते हैं की बहुत ही कम संसाधन में अपने जीवन मूल्यों को चरितार्थ करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं हम जब उनके जीवन शैली को देखते हैं तो ऐसा लगता है जैसे जीवन जीना हो तो उनके जैसे जीना हो जो प्राप्त है वह पर्याप्त है इस भाव को अंतर्निहित किए हुए जनजातीय समाज अपने आप में एक विशिष्ट पहचान रखती है। झारखंड की असली सुंदरता तो गांव में बसती है गांव की मनमोहक दृश्य सभी प्रतिनिधियों को प्रफुल्लित किया है।
झारखंड पर्यटक के दृष्टिकोण से अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है जिसमें रांची का प्रमुख स्थान है जहां अधिक अधिक पर्यटक उपलब्ध है जिसमें आज लतरातु जैसे प्रमुख स्थान का भी भ्रमण हुआ साथ ही साथ नौका विहार एवं अनेक प्रकार का मनोरंजन के संसाधन को उपयोग कर छात्र प्रतिनिधियों ने खूब आनंद लिया।l लतरातु की प्राकृतिक सुंदरता का एवं इस वाली का उन्होंने खूब सराहा कहा यह झारखंड हरियाली एवं सुंदरता को दर्शा रहा है।
तत्पश्चात छात्र प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यालय वर्तमान कंपाउंड लालपुर का भी भ्रमण किया एवं उन सभी प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही साथ कार्यालय में चल रही सभी विशिष्ट कार्य एवं व्यवस्थाओं को उन सभी के समक्ष रखा गया एवं सभी का परिचय भी हुआ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी,प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे जी,स्वागत समिति अध्यक्ष एवं मंत्री,मेजबान परिवार सहित प्रदेश के पदाधिकारी का उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *