अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से 15 मार्च तक मनाया जाएगा
खूंटी : जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकरों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए।
श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सभी देशवासी गौरवान्वित हैं कि देश के दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे एवं श्रद्धेय अटल जी की सोच साकार हो रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर 14 जनवरी से 15 मार्च, 2025 तक अटल की स्मृति में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
1. अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 14 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक।
* अटल जी से संबंधित फोटो, वीडियो, भाषण, प्रेरक अनुभव हेतु संपर्क करना।
* संकलन के उपरांत संगठनात्मक, संघर्ष, राजनीतिक कार्यक्रम, एवं अन्य प्रेरणात्मक सामाग्री का श्रेणीवार विवरण तैयार करना है।
* श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य कर चुके अनुभवी व्यक्तियों से सामाग्री संकलन करते समय उनके सम्मान का कार्यक्रम करना है।श्रद्धेय अटल जी पर अनेकों लेख एवं पुस्तकें लिखी गयी है, उनका एकत्रीकरण कर सूचीबद्ध करना है।
2.अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक करना है।
* अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अनेकों पुस्तकें एवं लेख लिखे गये हैं, ऐसे लेखकों को सम्मानित करना
है।

