झारखंड जेदयू के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

रांची: झारखंड जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के नेतृत्व में पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला। श्री महतो ने झारखंड के झरिया, टुंडी, मांडू, छतरपुर तथा मांडर में सफलता पूर्वक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का रिपोर्ट सौंपे। इस दौरान झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर सघन रूप से चर्चा हुई। श्री खीरु महतो ने मुख्यमंत्री से झारखंड में ग्यारह सीटों का मांग किया। इस पर मुख्यमंत्री ने श्री महतो को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बहुत जल्द भाजपा के साथ बात करेंगे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी श्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा तथा धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *