झामुमो की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकताओं की हुई बैठक,दिए गए कई निर्देश

रांची :झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक शुक्रवार को हरमू स्थित सोहराय भवन मे हुई। जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से खूंटी, सिमडेगा और उत्तरी छोटानागपुर से धनबाद, बोकारो, चतरा, कोडरमा जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर / महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिती के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं खूंटी जिले से आए झामुमो जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि बैठक में संगठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। आने वाले दिनों ने जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित होंगे।

श्री अहमद ने कहा कि खूंटी जिले में पार्टी का संगठन मजबूत है और झामुमो का एक एक सिपाही चुनाव कार्य के लिए तैयार है। खूंटी और तोरपा इसबार झामुमो के कब्जे में होगा।बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव  संतोष रजवार सहित सैकड़ो नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *