केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 को  झारखण्ड के लातेहार से पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण  मंत्री मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे।श्री पासवान कल सुबह 9:00 बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री पासवान एयरपोर्ट से सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निजी कार्यालय कृष्णा एन्क्लेव नार्थ ऑफिस पाड़ा में पार्टी के पदाधिकारियों संग चुनावी मंत्रणा करेंगे। इसके  बाद  जमुई के सांसद सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती और सह प्रभारी एवं सांसद राजेश वर्मा  के साथ सड़क मार्ग से लातेहार रवाना होंगे।श्री पासवान लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में पार्टी के जनहुँकार रैली को संबोधित करते हुए झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।लातेहार की रैली को संबोधित करने के बाद श्री लोजपा-भाजपा द्वारा पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलाम्बर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल एवं पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने आज बताया कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखण्ड में कार्यक्रम होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का  मनोबल बढ़ेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं इसी को लेकर पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी लगातार झारखण्ड के दौरे पर हैं। अभी  पहले महीनें ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की  बैठक एवं प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का भी महाजुटान राजधानी रांची में हुआ था ।इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *