शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप,मामला दर्ज
खूंटी : खूंटी की एक आदिवासी महिला ने मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र के खुरदा निवासी पत्रकार अजय शर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस सबंध में पीड़ित महिला ने खूंटी थाना में मामला दर्ज कराई है। आवेदन के मुताबिक पीड़ित महिला से 2014 में आरोपी अजय शर्मा से मुलाकात हुई थी। महिला को ऑफिस में काम दिलाने की बात कह कर उससे मिलता था। एक दिन पीडिता के घर पर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दिया। उसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा। तंग आकर पीडिता ने अपना ट्रांसफर दूसरी जगह करावा लिया। वहां भी आरोपी पहुँच गया। बीच कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। लेकिन फिर 2024 में अचानक पीडिता के घर जाकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश किया। पीडिता ने तंग आकार आरोपी के खिलाफ खूंटी थाना में मामला दर्ज करवाया।
वहीं आरोपी पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है । मैंने ऐसा कोई भी गलत काम उस महिला के साथ नहीं किया है। मुझे कोर्ट पर भरोसा है,वहां से मुझे जरूर इंसाफ मिलेगा।



