डीसी ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक

लातेहार: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य बीज उत्पादकों की संख्या, मत्स्य बीज उत्पादकों को स्पॉन की आपूर्ति, मत्स्य बीज उत्पादों को फीड की आपूर्ति, मत्स्य बीज उत्पादकों को जाल की आपूर्ति ,पोर्टेबल हैचरी से स्पॉन उत्पादन का लक्ष्य, हैचरी का रख रखाव एवं स्पॉन का उत्पादन, जलाशय के छाड़न में मत्स्य स्पॉन का संचयन, नदियों के छाड़न में मत्स्य स्पॉन का संचयन, जलाशय में मेजर कार्प मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन आदि के भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। जिसपर जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षित मत्स्य बीज उत्पादकों को अनुदान पर मत्स्य स्पॉन बीज, फीड एवं जाल का वितरण किया जा रहा है शेष स्पॉन माह जनवरी में कॉमन कार्प का स्पॉन किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। आगे उन्होने कहा कि जलाशय में मेजर कार्प मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन माह अक्टूबर एवं नवंबर 2024 में किया जायेगा। तालाबों के मत्स्य पालन से अच्छादन हेतु लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।
पायलट प्रोजेक्ट के रुप में अमूर कार्प / जयंति रेहू/तिलापिया आदि के बीज का संचयन के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 6000 पीस अमूर कार्प का बीज संचयन कराया गया है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सक्रिय मछुआरों का बीमा कवरेज की समीक्षा के क्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सूची तैयार कर मत्स्य निदेशक झारखंड रांची को उपलब्ध करा दी गई है।
जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कार्प हैचरी अधिष्ठापन कार्य, जिंदा मछली बिकी केंद्र, मछली बिक्री हेतु आईस बॉक्स के साथ तीन पहिया वाहनों का वितरण के लिए किए गए कार्यो की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने जिन योजनाओं का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है उन्हें त्वरित पूरा करने के संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती स्वर्णलता मधु लकड़ा , जिला मत्स्य कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *