लातेहार,गढ़वा,खूंटी,पलामू जिले के सैकड़ों युवाओं ने झामुमो का दामन थामा,सीएम हेमंत सोरेन ने सदस्यता दिलाई

रांची: गढ़वा, रांची, खूंटी, लातेहार, पलामू, पूर्वी सिंहभूम जिले के सैंकड़ों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण दिलायी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री मिथिलेश ठाकुर , दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीफागू बेसरा जी, राज्य सभा सांसद डॉ० महुआ माजी, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे और झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपस्थित रहे। झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा मुख्य रुप से अभाविप (भाजपा) के एवं अन्य दलों के पदाधिकारी रहे हैं।मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी मे स्वागत करते हुए शुभकामनाएं और जोहार कहा। अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा मे काम कर रही है। इस राज्य मे असीम क्षमता है। राज्य अलग हुए आज 24 साल हो गए हैं, इसकी पहचान है की यह वीरों की धरती है। इस राज्य मे कई ऐसी चीजें की जब लोगों स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। हमारी सरकार के चार वर्षों से भी अधिक समय का कार्यकाल आपने ने देखा है। कई चुनौतियां आई पर हमने हार नहीं मानी। हमलोगों ने मुस्तैदी से मुकाबला किया चाहे वो कोरोना की बात हो, चाहे राजनीतिक संघर्ष की बात हो। आज गांव गांव, शहर शहर लोगों के चेहरे पर मुस्कान है। मेरा यही मानना है कि राज्य तभी समृद्ध हो सकता है जब राज्य के लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो। हमारा हर प्रयास उसी दिशा मे रहा है कि राज्य की जनता खुशहाल रहे और अपनी खुशहाली के साथ राज्य को भी आगे बढ़ाने की दिशा मे प्रयास करें। हमने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल मे हर कार्य करने की कोशिश की है जो लोगों की मांग रही है। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने किया। इस कार्यक्रम मे गढ़वा जिला प्रवक्ता धीरज दूबे के की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप मे रांची से अभावित के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह, विद्यानंद राय, प्रेम प्रतीक केसरी, अमर सिंह, सौरव यादव, पूजा कुमारी, खूंटी से कमलेश महतो, धर्मेंद्र साहू, नीलिमा स्वेता लकड़ा, सुनील महतो, प्रभुदान सवैया, धर्मेंद्र नाग, लातेहार से नवनीत, उज्ज्वल शुक्ला, सुमित पाठक गिरिडीह से अक्षय राज, जमशेदपुर से गौरव साहू बोकारो से अभिषेक कु, पलामू अभय पाठक, गढ़वा से निशांत चतुर्वेदी, एवं सैकड़ों युवा शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *