ख्रीस्त राजा पल्ली चंदवा में नए पल्ली पुरोहित फादर फाबियानुस सिंदुरिया का पदग्रहण

लातेहार: डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास एस एफ एक्स ने इस पदग्रहन का सफल समापन किया। सर्वप्रथम पल्ली वासी बिशप स्वामी का जोर दार स्वागत नाच के द्वारा गिरजा घर तक पहुंचा दिए। इस पदग्रहण के द्वारा पल्ली पुरोहित धर्माध्यक्ष के काम में पल्ली स्तर पर काथलिक कलीसिया सेवा करते हैं। सभी सात संस्कार में से जिस संस्कार को प्रदान कर सकते हैं उनको अधिकार के साथ देते हैं। इस प्रकार ख्रीस्त के मिशन कार्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं। बिशप स्वामी ने अपने उपदेश में कहा कि उदारता को जोर देते हुए अपने भाई बहन ओर पड़ोसी की सेवा में आगे बढ़ें। पल्ली पुरोहित के पदग्रहण के दिन आज के पाठों द्वारा यही याद दिलाया जाता है कि चाहे पल्ली पुरोहित की ओर या आपलोगो की ओर से उदारता दिखाने की आवश्यकता है। जिस प्रकार सुसमाचार पाठ में जिस दो मछली और पांच रोटी को प्रभु येसु ने पांच हजार लोगो को चमत्कारी रूप से खिलाया। और सब लोग ट्रिप हो गए इसी प्रकार आज प्रभु हमें बुलाता है कि हम अपनी उदारता द्वारा दूसरों की सेवा करते हुए प्रभु नाम आगे बढ़ते जाएं। मिस्सा के तुरंत बाद नए पल्ली पुरोहित और बिशप स्वामीजी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बिशप स्वामी के अलावा समाज विकास संस्था के निदेशक फादर अलफोंस बाखला, चंदवा पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर माइकल कुजूर, ख्रीस्त राजा हाईस्कूल के प्रधानाध्यक फादर जोसेफ एक्का, फादर अमरदीप, ब्रदर अमन, निशिकांत और संत अन्ना की धर्म बहनें और ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *