कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों की बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए दिया टास्क

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में। बुधवार को रांची प्रेस क्लब में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद का एवं जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे।
बैठक में प्रबुद्ध जनों ने जहां अपने समाज से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की वहीं भाजपा के शासनकाल में दिए गए निर्णय से हो रही गंभीर समस्याओं पर भी प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान के लिए समाधान पर चर्चा की और यथासंभव इस पर निर्णय लेने अथवा आगामी विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में शामिल करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला अध्यक्षों ने भी अपने जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के संदर्भ में चर्चा की और संगठन के निर्णय के प्रति अपनी पूरी सहभागिता का वादा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों से बाज नहीं आ रही है वह “फूट डालो राज करो” कि अंग्रेजों की नीति पर चलती है और उसे ही दोहराने का प्रयास कर रही है।झारखंड के लोकसभा चुनाव से वह इतनी विचलित हो चुकी है कि वह जनता के मुद्दों की बात नहीं करती बल्कि उन्हें मुद्दे से भटकाने का प्रयास करती है। कांग्रेस ने आपकी समस्याओं के समाधान के लिए “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” को सामने रखा है और आज भी हम इस पर आपके साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने जनता की समस्याओं के समाधान का जो मार्ग चुना उसे लागू करने की नकल प्रधानमंत्री मोदी की मजबूरी बन गई लेकिन स्पष्ट दूरदर्शिता के कारण वह इसकी नकल भी नहीं कर पाए।झारखंड में फिर जनता के अरमानों को कुचलने का प्रयास समय पूर्व चुनाव कराकर करने का किया जा रहा है।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे पास समय कम है घबराई भाजपा समय से पहले चुनाव कराना चाहती है, सरकार के काम को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है।हम चुनाव के लिए तैयार हैं लेकिन हमारी सरकार के किए कार्य को जनता तक पहुंचाना जरूरी है।उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जनता तक अपनी बातों को संवाद के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है इसके लिए प्रमंडलवार “जनसंवाद यात्रा” राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रो में निकाली जाएगी। झारखंडी जनता के उत्तरोत्तर विकास का पैमाना हमने तैयार कर लिया है और इस पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, हमारे इस प्रयास को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रीयो की फौज झारखंड में भेजने की तैयारी भाजपा द्वारा की जा रही है और इसकी शुरुआत हो चुकी है, पूरी तैयारी के साथ हमे इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देना है।
बैठक को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, संजय लाल पासवान, गजेंद्र सिंह, अनुसूचित विभाग के केदार पासवान, वशिष्टलाल पासवान, राजू राम, भीम प्रसाद, नंदलाल दास, भोगीराम, मनोज पासवान, गोपाल पासवान, पिछड़ा वर्ग के अभिलाष साहू, जलेश्वर महतो, जयप्रकाश भाई पटेल, देवचरण डांगी,डॉक्टर चौहान प्रसाद, रेणु देवी, विनीत कुशवाहा, डॉ राजेश गुप्ता, वासुदेव वर्मा, नरेश वर्मा, डीके सिंह ,डॉक्टर राकेश किरण महतो, ममता देवी ,मदन महतो, मनोज यादव, कीर्तन दीवान, डॉक्टर आरसी मेहता, धर्मेंद्र सोनकर, अवधेश प्रजापति, ईश्वर आनंद,जगदीश साह, जिला प्रभारी अजय नाथ शाहदेव ,विनय सिन्हा दीपू, विजय खान, शिवकुमार भगत, जिला अध्यक्ष डॉ कुमार राजा राकेश किरण महतो, धर्मेंद्र सोनकर, बिट्टू पाठक, आनंद बिहारी दुबे सहीत भी जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *