प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी: कर्मवीर सिंह

रांची: प्रदेश भाजपा ने शनिवार को विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा की शुरुआत की वही 23जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से लेकर उनकी जयंती आज 6 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के साथ जल स्रोतों के स्वच्छता का अभियान चलाया।
आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ मुखर्जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। बचपन से ही मेधावी एवम प्रखर राष्ट्रवादी थे।
उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय में कुलपति बनने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। नेहरू मंत्रीमंडल में एक उद्योग मंत्री के रूप में सिंदरी खाद कारखाना उनकी देन है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र कश्मीर में लागू दो निशान,दो प्रधान और दो विधान के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे।
उन्होंने कभी भी राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया। नेहरू लियाकत समझौता का विरोध हो या फिर जम्मू कश्मीर में लागू दो विधान उन्होंने इसका प्रबल विरोध किया।
कहा कि वे कुशल संगठन कर्ता थे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,के आधार पर जनसंघ के रूप में उन्होंने जो राजनीतिक संगठन की बीज बोए आज वही विशाल वट वृक्ष भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

श्री सिंह ने आज अरगोड़ा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत तलाब की सफाई भी की।

आज पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश के पार्टी सांसद,विधायक प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने खिजरी तालाब,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कुचू तालाब, डॉ प्रदीप वर्मा टाटी सिल्वे तालाब,की सफ़ाई की। इस अवसर पर विकास प्रीतम,नवीन जायसवाल,राकेश भास्कर,सूरज चौरसिया,शोभा यादव,सुनील साहू,उमेश साहू,अरुण झा,सुरेंद्र महतो, जैलेंद्र कुमार,वरुण साहू, केके गुप्ता,सत्यदेव मुंडा, राजू सिंह,इंद्रजीत यादव,मुनेश्वर साहू आदि शामिल हैं।
आज सभी जिलों में भाजपा द्वार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *