राजद नेता गौरीशंकर यादव ने सैकड़ों लोगों के बीच पौधा वितरण किया

रांची: झारखंड में हरियाली लाने और पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजद नेता गौरीशंकर यादव ने शनिवार को धुर्वा सेक्टर टू गायत्री मंदिर के पास सैकड़ों लोगों के बीच पौधे का वितरण किया। पौधा वितरण में बड़ी संख्या में आए लोगों ने पौधा लिया और अपने घर के आसपास पौधरोपण करने की बात कही। कुछ लोगों ने कहा कि पौधा वितरण बहुत ही नेक कार्य होता है। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे तो सभी जगहों पर हरियाली आएगी।
वहीं राजद नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि हम लोग रांची धुर्वा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर लोगों के बीच पौधा वितरण कर रहे हैं। अबतक मैने हजारों लोगों के बीच पौधा का वितरण किया है।
पौधा देते समय लोगों से अपने पुत्र के समन पौधे की रक्षा करने का वचन लेता हूं। उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई होने से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है। समय पर वर्षा नहीं हो रही है,अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। पर्यावरण को संतुलन रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। पौधरोपण के लिए मैने अभियान चलाया है। यह अभियान जून महीने के प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर समाज सेवी राहुल यादव,शैलेन्द्र यादव,बलिराम यादव,उपेंद्र उरांव,राजू यादव,दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *