खूंटी जिप अध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन,जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
खूंटी : जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ज्ञापन सौंप कर खूंटी के तमाड़ जंक्शन जयपाल सिंह मुंडा चौक पर जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने ज्ञापन में कहा है कि स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा पहन टोली के निवासी थे जो झारखंड के एक जाने माने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजनीतिज्ञ और लेखक थे। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की। जिसने भारतीय पहला स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार एक खिलाड़ी राजनेता और लेखक के रूप में उन्होंने इंडिया और विशेष रूप से झारखंड के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। वह अभी भी लोगों के लिए एक प्रतीक और प्रेरणा बने हुए हैं न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश को उनकी स्मृति का सम्मान करना चाहिए। झारखंड के लोगों के लिए उनके विचार उनकी विरासत को जीवित रखना है। तमाड़ जंक्शन पर जहां खूंटी चर्च रोड मिलता हैं उनके नाम पर यानी जयपाल सिंह मुंडा चौक रखा गया है। आइकॉन के उपरोक्त नाम पर पहले से ही एक बोर्ड है। इस इलाके के लोगो की भी बड़ी इच्छा है कि जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा यह स्थापित हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए आश्वासन दिया है।

