वार्ड 26 में 9 दिसम्बर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन
रांची: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 09 दिसम्बर रविवार को वार्ड 26 के पार्षद कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इसमें सरकार या नगर निगम से कोई भी शिकायत या सुझाव दिया जा सकता है। वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिन, ट्रेड लाइसेंस, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय, इनकम प्रमाण पत्र, लाल कार्ड,पीला कार्ड, सड़क, नाली लाइट के संबंध में कोई भी शिकायत हो तो समय पर जाकर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं या कोई भी सुझाव दे सकते हैं। यह जानकारी निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने दी।



