TRENDING NOW

झारखंड से हेमंत सोरेन सरकार का जाना तय: जेपी नड्डा

हरमू मैदान में संकल्प सभा के समापन में भाजपा ने किया मिशन 2024 का शंखनाद

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा का समापन शनिवार को हरमू मैदान में हो गया। संकल्प सभा समापन के माध्यम से भाजपा ने मिशन 2024 का शंखनाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए शामिल। मौके पर मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों का सबसे अधिक शोषण वर्तमान सरकार ने किया है। धर्मांतरण को बढ़ावा दिया गया। वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति किया जा रहा है।मंदिरों में मूर्तिया तोड़ी जा रही है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हिंदू धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह राज्य ऐसा है जहां मुख्यमात्री के पीछे ईडी पड़ी हुई है और सीएम भाग रहे हैं।सीएम हेमंत सोरेन ईडी और सीबीआई पर आरोप लगा रहे हैं। तारीख पर तारीख मांग रहे हैं। यह सरकार तो निश्चित रूप से जायेगी और यहां की जनता इसके लिए तैयार है।यह सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी है।
यहां ऐसे ऐसे घोटाले हुए हैं जिसकी गिनती नहीं की जा सकती है। यहां पर महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। जंगल राज्य बना कर रख दिया है।नारी शक्ति को सम्मान देना है तो जेएमएम की सरकार को जाना तय है।जमीन हड़पने के लिए माता पिता के नाम बदले गए। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा को समय पर निकाल कर यहां की जनता को जागृत करने का काम किया गया है।
उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का बखान किया। खासकर सड़क,पुल और फ्लाईओवर,नेशनल हाईवे,रेलवे स्टेशन के सुंद्रीकरण की चर्चा की।
केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना में गरीबों को अन्न देने का काम किया। उसमे भी यहां की सरकार ने भ्रष्टाचार किया। यहां कांग्रेस के साथ मिलीभगत में चल रही सरकार सिर्फ समय काट रही है और आखिरी समय चल रहा है।
उन्होंने कहा कहा कि हरमू मैदान में इतनी भारी तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग बताता है की आपलोगों ने यहां पर फिर से कमल खिलाने का संकल्प ले लिया है। यहां के वीर सुपुतों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों पर राजनीति हुई,वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया। लेकिन भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का काम किया। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पीएम मोदी ने किया। अटल जी ने झारखंड प्रदेश अलग बनाया।
वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यहां के लोगों की भावनाओं को समझने की कांग्रेस ने कोशिश नहीं किया। झारखंड की संकृति को संरक्षित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज वीरों की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन हुआ है। 17 अगस्त से बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह से इस संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और आज इसका समापन हो रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में विभिन्न गांव से पवित्र मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे।
श्री मुंडा ने कहा प्रदेश की हालत बहुत ही दयनीय है। आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का हम सभी को संकल्प लेना है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस संकल्प यात्रा का समापन में तन मन से संकल्प लेना है। अमृत कलश लेकर यहां से दिल्ली रवाना होंगे। उसका भी आज समारोह है।
उन्होंने कहा कि चार साल से प्रदेश में विकास का कार्य ठप है। पूरी सरकार कमाने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि अलग राज्य झारखंड का गठन हुआ और विकास कार्य प्रारंभ हुआ।लेकिन सरकार बदली है विकास कार्य ठप हो गया।
हेमंत सोरेन की सरकार ने जो भी चुनावी वायदे किए उसे पूरा नहीं किया। कानून व्यवस्था बदहाल है। सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बालू,कोयला और पत्थर की लूट हो रही है। ईडी की कार्रवाई से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से महंगे वकील ले आते हैं।
हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ से भाग रहे हैं। जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं किया है तो ईडी से क्यों भाग रहे हैं।
राज्य के मुखिया अपने सभी सरकारी तंत्र को लूटने में लगा दिए हैं। आज इस संकल्प सभा से हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाना है।
राज्याभा सांसद आदित्य साहू ने आगत सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंच पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई,विधानसभा में सचेतक जेपी पटेल, सांसद सुनील सिंह,संजय सेठ, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्या कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने : संकल्प सभा के समापन में छह विधानसभा क्षेत्र से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीद स्थल से मिट्टी को कलश में भर कर लाया था। जिसे दिल्ली भेजा गया।
मंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता सन्नी टोप्पो,रमेश सिंह, गोपाल सिंह,ने कहा कि हरमू मैदान में अपार भीड़ देखकर राज्य सरकार को पसीना छूट रहा होगा। सिर्फ मंडार से दस हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। अन्य प्रखंडों से भी काफी संख्या में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से यह साफ हो जाता है की जनता परिवर्तन के मूड में है। आने वाले 2024 के लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव में सभी जगहों पर कमल ही कमल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *