झारखंड से एनसीपी नेताओं ने मुंबई में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से की मुलाकात

रांची: एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह प्रदेश के पूर्व यूथ अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह, एनसीपी यूथ के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चटर्जी ने संयुक्त रूप से मुंबई में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की राजनीति और पार्टी संगठन पर चर्चा हुई। मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए एनसीपी नेता प्रभाकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ हम लोगों के साथ बैठक काफी अच्छी रही। 2024 के चुनाव में झारखंड के 14 लोकसभा सीट एवं झारखंड विधानसभा 81 सीटों पर तैयारी करने का आदेश दिया गया। साथ ही आदेश दिया गया कि आप लोग जाकर झारखंड में लोकसभा और विधानसभा की तैयारी कीजिए हम लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस बार झारखंड में चुनाव लड़ेंगे।इस बार झारखंड के चुनाव में एनडीए एलायंस की सरकार बननी तय है और एनसीपी को भी झारखंड में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *